प्रदेश के डिपुओं में मिलने वाले तेल के दामों में फिर से वृद्धि। सरकार ने चार रुपये प्रति पैकेट बढ़ाये दाम।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिपुओं में मिलने वाले सरसों के तेल के दाम फिर से बढ़ गए हैं। इससे प्रदेश के 19 लाख उपभोक्ताओं को अब चार रुपये प्रति पैकेट के हिसाब से अतिरिक्त खर्च करना पड़ेगा।
प्रदेश के सरकारी राशन डिपुओं में पहले 110 रुपये प्रति पैकेट की दर से सरसों का तेल मिल रहा था, लेकिन अब 110 रुपये की अपेक्षा 114 रुपये प्रति पैकेट मिलेगा। हालांकि इसे आंशिक वृद्धि बताया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक इसी माह से ही ये मूल्य वृद्धि लागू कर दी गई है। खाद्य आपूर्ति नियंत्रक नरेंद्र धीमान ने बताया कि तेल के दाम निविदा प्रक्रिया पर निर्भर करते हैं, जो प्रतिमाह घटते बढ़ते रहते हैं। फिलहाल बढ़ी हुई कीमतें लागू कर दी गई हैं।
HP News : हिमाचल प्रदेश के सरकारी डिपुओं में मिलने वाले तेल के दाम बढ़े, उपभोक्ताओं को झटका।
