Advertisement

HP News : शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी विपक्ष का प्रदर्शन रहा जारी, सेब की पेटी लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक।

हिमाचल विधानसभा के शीतकालीन सत्र के आखिरी दिन भी भाजपा का प्रदर्शन। सेब की पेटियां लेकर पहुंचे विपक्षी विधायक।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
धर्मशाला। हिमाचल विधानसभा शीतकालीन सत्र के अंतिम दिन भी भाजपा विधायक दल ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर के नेतृत्व में विधानसभा परिसर में जमकर प्रदर्शन किया।
भाजपा विधायकों ने आज फिर प्रदेश सरकार को चुनाव के दौरान दी गई गारंटियां याद दिलाते हुए सेब के मूल्य स्वयं बागवानों की ओर से तय करने का वादा पूरा न होने पर घेरा।
इस दौरान भाजपा विधायक सेब की पेटी लेकर विधानसभा परिसर पहुंचे और सेब की बोली लगाई। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने बताया कि कांग्रेस ने झूठी गारंटी देकर बागवानों को धोखा देने का काम किया है।
उन्होंने बताया कि कांग्रेस सरकार का बागवानों के साथ किया गया धोखा बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। सत्ता में आने के लिए कांग्रेस ने बागवानों से जो वादा किया था वह एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के बाद भी पूरा नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान गारंटी दी थी कि सेब के दाम तय करने का अधिकार बागवानों को दिया जाएगा, लेकिन ये मात्र कोरी घोषणा ही निकली।