Advertisement

Sirmaur News : जिला सिरमौर की भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान ऋतु नेगी अर्जुन अवार्ड के लिए चयनित।

जिला सिरमौर की बेटी ऋतु नेगी का अर्जुन अवार्ड के लिए चयन, क्षेत्र में खुशी की लहर।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर की कबड्डी खिलाड़ी ऋतु नेगी का अर्जुन अवार्ड के लिए चयन हुआ है। इससे जिले में खुशी का माहौल है। देशभर से लगभग 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवार्ड के लिए नामांकित किया गया है, जिसमें एक नाम ऋतु नेगी का भी है।
ऋतु नेगी सिरमौर जिले के शिलाई उपमंडल की रहने वाली हैं और भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान हैं। अभी हाल ही में सम्पन्न एशियाई खेलों में ऋतु नेगी के नेतृत्व में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने स्वर्ण पदक जीतकर इतिहास रचा था।
आज वर्ष 2023 के लिए भारतीय खेल पुरस्कारों की घोषणा की गई, जिसमें ऋतु नेगी का नाम भी है। राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों के लिए 9 जनवरी को आयोजन किया जाएगा।