Advertisement

Breaking News : सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्ष का रोष प्रदर्शन मार्च। निलंबन को बताया लोकतंत्र की हत्या।

सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी पार्टीयों का मार्च, खड़गे बोले-लोकतंत्र की हत्या कर रही है सरकार।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक पर प्रधानमंत्री मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के बयान की मांग को लेकर हंगामा कर रहे 140 से ज्यादा विपक्षी सांसदों को शीतकालीन सत्र से निलंबित कर दिया गया था। इसके खिलाफ सांसदों ने पुरानी संसद से विजय चौक तक रैली निकाली।
इस रैली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि प्रधानमंत्री सदन में क्यूँ नहीं बोलते। उन्हें संसद में हुई सुरक्षा चूक पर सदन में बोलना चाहिए, लेकिन वो संसद को छोड़कर सब जगह बोलते हैं। खड़गे ने कहा कि वो लोकतंत्र की हत्या कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि कल देशभर में सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया जाएगा। इसमें इंडिया गठबंधन के सभी नेता शामिल होंगे।