बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत का चुनाव लड़ना लगभग तय। कंगना के पिता ने किया खुलासा।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
मंडी। बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत के लोकसभा चुनाव में भाग लेने की चर्चाएं चल रही हैं। उनके पिता अमरदीप ने अब स्पष्ट कर दिया है कि कंगना किस लोकसभा सीट से चुनाव लड़ेगी इसका फैसला स्वयं भाजपा करेगी।
फिलहाल कंगना के लोकसभा चुनाव-2024 में चुनाव लड़ने की मंशा पर पिता ने मोहर लगा दी है। कंगना के पिता ने खुलासा किया है कि कंगना भाजपा के टिकट पर ही चुनाव मैदान में उतरेगी। वह चुनाव कहाँ से लड़ेंगी इसका फैसला पार्टी नेतृत्व को ही करना है। बता दें कि दो दिन पूर्व कंगना रनौत ने भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से कुल्लू में मुलाकात की थी।
बीते सप्ताह भी बिलासपुर में आरएसएस के सोशल मीट कार्यक्रम में कंगना की मौजूदगी रही। सूत्रों की मानें तो कंगना मंडी लोकसभा सीट या फिर चंडीगढ़ से चुनाव लड़ सकती हैं।
HP News : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना का राजनीति में आना तय। भाजपा के टिकट पर ही लड़ेंगी लोकसभा चुनाव।
