Home राजनीति HP News : नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष से मंत्रियों और विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई।

HP News : नवनियुक्त विधानसभा उपाध्यक्ष से मंत्रियों और विधायकों ने की शिष्टाचार भेंट, दी बधाई।

by Dainik Janvarta
0 comment

प्रदेश विधानसभा उपाध्यक्ष विनय कुमार से भेंट करने पहुंचे पार्टी विधायक एवं मंत्री, दी बधाई।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
धर्मशाला (कांगड़ा)। विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने के बाद श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार से बुधवार को मुलाकात की और उन्हें बधाई दी।
धर्मशाला के तपोवन विधानसभा में सत्र के दूसरे दिन लोक निर्माण विभाग एवं खेल मंत्री विक्रमादित्य सिंह, ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह, बागवानी मंत्री जगत सिंह नेगी, विधानसभा सदस्य राजेंद्र राणा, संजय रत्न, भवानी पठानिया, सुदर्शन बबलू, विनोद सुल्तानपुरी और नीरज नय्यर ने विनय कुमार से शिष्टाचार भेंट कर विधानसभा उपाध्यक्ष चुने जाने पर बधाई दी। बता दें कि विधानसभा उपाध्यक्ष बने श्री रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार ने 2011 में पहली बार उपचुनाव लड़ा था, लेकिन इस उपचुनाव में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दिसंबर 2012 के चुनाव में वह राज्य विधानसभा के लिए चुने गए। इस दौरान वह मुख्य संसदीय सचिव (सीपीएस) भी रहे।
इसके बाद वर्ष 2017 में वह पुन: विधायक बने। 2013 से 17 तक रेणुकाजी विकास बोर्ड के अध्यक्ष भी रहे। वर्ष 2018-2022 तक अलग-अलग समितियों के सदस्य भी रहे। दिसंबर 2022 में लगातार तीसरी बार वह विधायक चुने गए हैंं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.