Advertisement

HP News : टैक्सी की चपेट में आने से किशोर की दर्दनाक मौत, क्षेत्र में शोक की लहर।

टैक्सी की चपेट में आने से 17 वर्षीय किशोर की दर्दनाक मौत।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
कांगड़ा। बैजनाथ में टैक्सी की चपेट में आने से 17 वर्षीय युवक की मौत हो गई है। मृतक की शिनाख्त ऋषि पुत्र संजय कुमार निवासी बंडियां, तहसील बैजनाथ, जिला कांगड़ा के तौर पर हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बताया जा रहा है कि मृतक के पिता महाकाल में दुकान चलाते हैं और बंडियां ग्राम पंचायत के प्रधान भी रह चुके हैं।
हादसा उस वक्त हुआ जब टैक्सी चालक सवारी छोड़कर चौबीन से बैजनाथ की ओर आ रहा था। इसी दौरान ऋषि टैक्सी की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के तुरंत बाद उसे सिविल अस्पताल बैजनाथ ले जाया गया। जहां पर उपचार के दौरान ही उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। डीएसपी पूर्ण चंद ठुकराल ने हादसे की पुष्टि की है।