दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश की चौदहवीं विधान सभा का चतुर्थ सत्र आज से शुरू हो गया है। इसी के साथ हिमाचल विधानसभा के पहले शीतकालीन सत्र के मौके पर रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को विधानसभा उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
विनय कुमार के विधानसभा उपाध्यक्ष बनने से श्री रेणुका जी विधानसभा क्षेत्र में खुशी का माहौल है। उन्हें सर्वसम्मति से विधानसभा उपाध्यक्ष चुना गया है।
बता दें कि उपाध्यक्ष के चयन के लिए धर्मपुर के विधायक चंद्र शेखर और श्रीरेणुकाजी विधानसभा क्षेत्र के विधायक विनय कुमार का नाम चर्चा में था। धर्मशाला के तपोवन में विधानसभा सत्र के दौरान मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने राजेश धर्माणी और यादविंद्र गोमा को मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने के बारे में सदन में सूचित किया।
इसके बाद दिवंगत विधानसभा सदस्यों के निधन पर शोक जताया गया। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शोक प्रस्ताव पर चर्चा में भाग लिया।
HP News : जिला सिरमौर के रेणुकाजी के विधायक विनय कुमार को चुना गया विधानसभा उपाध्यक्ष। रेणुकाजी क्षेत्र में खुशी का माहौल।
