Home राज्य Sirmaur News : नाहन-पांवटा एनएच पर सड़क हादसे में युवक की मौत, सराहां का रहने वाला था युवक।

Sirmaur News : नाहन-पांवटा एनएच पर सड़क हादसे में युवक की मौत, सराहां का रहने वाला था युवक।

by Dainik Janvarta
0 comment

सड़क हादसे में साराहां के 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत।
स्कूटी से पांवटा साहिब की ओर जाते समय ट्रक के साथ हुआ हादसा।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। पांवटा साहिब-कालाअंब एनएच पर मंगलवार सुबह हुए सड़क हादसे में 19 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक युवक की शिनाख्त अक्षय पुत्र गोपाल, निवासी पच्छाद, जिला सिरमौर के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अक्षय अपनी स्कूटी से पांवटा साहिब की ओर जा रहा था। बोहलियों के समीप एक तीखे मोड़ पर सामने से तेज गति से आ रहे ट्रक की चपेट में स्कूटी आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना तुरंत सदर थाना नाहन को दी। सूचना मिलते ही सहायक निरीक्षक धर्मपाल अपनी टीम सहित मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित किया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन भिजवाया।
पुलिस मामला दर्ज करके छानबीन में जुटी हुई है। मामले की पुष्टि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सोमदत्त ने की है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.