20 वर्षीय विवाहिता ने की खुदकुशी, उत्तर प्रदेश की थी रहने वाली।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के मोगीनन्द क्षेत्र में एक 20 वर्षीय प्रवासी युवती के फंदा लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। युवती की पहचान पूनम पत्नी बबलू, निवासी सीतापुर, उत्तर प्रदेश के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि घटना के समय मृतका का पति घर पर नहीं था। जब वह वापस लौटा तो उसने पत्नी को पंखे से लटका देखा। उसने तुरंत उसको उतार कर कालाअंब के निजी अस्पताल पहुंचाया, जहाँ चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। लिहाजा अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सूचना तुरन्त कालाअंब थाने में दी। कालाअंब पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज भिजवाया। थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि उक्त मामले की छानबीन सभी पहलुओं को मद्देनजर रखते हुए की जा रही है। मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Sirmaur News : 20 वर्षीय प्रवासी युवती ने लगाया फंदा, पुलिस छानबीन में जुटी।
32
