Home देश/विदेश Breaking News : निलंबित सांसदों को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा।

Breaking News : निलंबित सांसदों को लेकर सदन में विपक्ष का हंगामा।

by Dainik Janvarta
0 comment

निलंबित सांसदों को लेकर संसद में विपक्ष का हंगामा, बाहर धरने पर बैठे निलंबित सांसद।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर विपक्ष ने मांग की है कि गृहमंत्री अमित शाह दोनों सदनों में आकर इस मामले पर अपना रुख स्पष्ट करें। इसके बाद मामले पर चर्चा की जाएगी। ये मांग करने वाले 92 सांसदों को लोकसभा और राज्यसभा से निलंबित कर दिया गया था। आज सुबह मंगलवार जब लोकसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हुई तो विपक्षी सांसद हाथों में तख्तियां ले कर संसद में गए। विपक्ष के हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। लोकसभा स्पीकर ने कहा कि सांसदों का आसन के नजदीक आना उचित नहीं है। उन्होंने कहा कि सदन की मर्यादा को बनाये रखें। जब हंगामा नहीं रुका तो सदन की कार्यवाही को स्थगित कर दिया गया। वहीं सदन में गृह मंत्री अमित शाह के बयान और सांसदों के निलंबन के खिलाफ विपक्षी सांसदों ने संसद परिसर में प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, अधीर
रंजन चौधरी, टीएमसी सांसद डेरेक ओ ब्रायन, सपा नेता राम गोपाल यादव समेत कई नेता मौजूद रहे।
मल्लिकार्जुन खड़गे ने सांसदों के निलंबन को लोकतंत्र के विरुद्ध बताया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री सदन में क्यूँ नहीं आते। सरकार डराने और धमकाने में लगी हुई है। सपा नेता राम गोपाल यादव ने कहा कि बिना गलती के सांसदों को निलंबित कर दिया गया। विपक्ष के प्रति सरकार का रवैया ठीक नहीं है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.