Home क्राइम Sirmaur News : कालाअंब के होटल से पांच एलसीडी टीवी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल।

Sirmaur News : कालाअंब के होटल से पांच एलसीडी टीवी चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल।

by Dainik Janvarta
0 comment

औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के एक होटल से पांच एलसीडी हुई चोरी, मामला दर्ज।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
कालाअंब (सिरमौर)। जिला सिरमौर के औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब में चोरी की घटनाएं बढ़ती ही जा रही हैं। शातिरों ने इस बार नाहन रोड़ पर स्थित एक होटल से पांच एलसीडी चुराई और फरार हो गए। इससे पूर्व कालाअंब (हरियाणा) क्षेत्र में कई घरों में चोरी की घटनाएं सीसीटीवी कैमरों में कैद हुई थी। बहरहाल, होटल मालिक ने पुलिस थाना कालाअंब में शिकायत दर्ज करवाई है।
पुलिस को दी गई शिकायत में होटल मालिक अविनाश खिल्लन ने बताया कि अज्ञात चोरों ने उनके होटल खिल्लन दीप इंन से पांच एलसीडी चोरी की और फरार हो गए। जब उन्होंने होटल पहुंचकर देखा तो पाया कि होटल से पांच एलसीडी टीवी गायब हैं।
घटना के बाद होटल मालिक ने फौरन इस मामले में कालाअंब पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले की आगामी जांच शुरू कर दी है। बता दें कि इस वारदात की तस्वीर सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.