अरविंद केजरीवाल को ईडी ने भेजा दूसरी बार समन, 21 दिसंबर को शराब घोटाले मामले में पूछताछ के लिए बुलाया।
—————————————- ——————–
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। दिल्ली के शराब घोटाले मामले में ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को एक बार फिर नोटिस भेजा है। ईडी ने उन्हें 21 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है। शराब घोटाले में केजरीवाल को ईडी का ये दूसरा सम्मन है।
इस से पहले भी ईडी ने दो दिसंबर को पूछताछ के लिए नोटिस भेजा था। लेकिन अरविंद केजरीवाल ने नोटिस को गैरकानूनी बताकर नोटिस वापिस लेने की मांग की थी। वह ईडी के सामने पेश नहीं हुए थे। अब ईडी ने मुख्यमंत्री केजरीवाल को य़ह समन ऐसे समय में भेजा है, जब वह 10 दिनों के लिए विपश्यना के लिए जा रहे हैं। वह 19 दिसंबर को विपश्यना के लिए रवाना होंगे। वह हर साल विपश्यना का कोर्स करने जाते हैं।
