पिकअप से देवदार के 40 नग बरामद, आरोपी को लिया हिरासत में।
——–————-–————————————-
दैनिक जनवार्ता
राजगढ़ (सिरमौर)। जिला सिरमौर के राजगढ़ के शीलाबाग क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप से 40 देवदार के नग बरामद किए हैं। जानकारी के मुताबिक राजगढ़ पुलिस ने शीलाबाग क्षेत्र में नाका लगा रखा था। पुलिस ने एक पिकअप नंबर एचपी 08सी 4053 को जांच के लिए रोका। जांच के दौरान पुलिस को देवदार की लकड़ी बरामद हुई। आरोपी चालक इसके दस्तावेज नहीं दिखा सका। लिहाजा, पुलिस ने मनोज कुमार ग्राम क्यारी, डाकघर सराहां, तहसील चौपाल, जिला शिमला को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है। राजगढ़ के डीएसपी अरुण कुमार मोदी ने पिकअप से देवदार के 40 नग बरामद करने की पुष्टि की है।
Sirmaur News : राजगढ़ में पिकअप से देवदार की लकड़ी बरामद, आरोपी हिरासत में।
18
