मोगीनन्द स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव। नवाजे गए मेधावी।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। मोगीनन्द स्थित अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया। समारोह में शिक्षा उप-निदेशक करमचंद ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। कालाअंब ग्राम पंचायत प्रधान रेखा चौधरी, पूर्व प्रधान इंद्र सिंह विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। कार्यक्रम की शुरुआत माँ सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर स्कूल के नन्हे मुन्ने बच्चों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किये। सर्वप्रथम सरस्वती वंदना प्रस्तुत की गई। नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी के बच्चों ने समूह नृत्य पेश करके खूब तालियां बटोरी।इसके अलावा पंजाबी नृत्य, पहाड़ी नाटी, हरियाणवी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के मेधावी विद्यार्थियों को मुख्यातिथि ने पुरुस्कृत किया।
इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य राजेश सैनी, सुभाष चौधरी, संजय कुमार, सीताराम, योगेश, मनोज, गीता, कमल, पंकज और विद्यालय के शिक्षकों सहित सैकड़ों अभिभावक भी मौजूद रहे।
Sirmaur News : मोगीनन्द के अक्षरधाम पब्लिक स्कूल में मनाया गया वार्षिकोत्सव।
15
