शिमला जिला के भेडपालक युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जनपद सिरमौर के उपमंडल पांवटा साहिब में एक युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त 28 वर्षीय राजेश कुमार पुत्र रोशन नाथ, निवासी चिडगांव, जिला शिमला के तौर पर हुई है।
जानकारी के मुताबिक युवक अपनी भेड़ बकरियों को लेकर बातामंडी के घुतनपुर स्थित अपने डेरे में रुका था। शनिवार को वह अपनी भेड़ बकरियों को लेकर जंगल में गया था, जहां एक पहाड़ी से गिरकर उसकी मौत हो गई। ग्रामीणों ने युवक को पहाड़ी में गिरे देखा और पुलिस को घटना की जानकारी दी।
पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है।
Sirmaur News : शिमला के युवक की पहाड़ी से गिरकर मौत, भेड़ बकरियां चराते समय हुआ हादसा।
15
