Home देश/विदेश World News : अमेरिका की सड़कों पर लहराया भगवा रंग, वाशिंगटन में हिंदू समाज ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले किया कार बाइक रैली का आयोजन।

World News : अमेरिका की सड़कों पर लहराया भगवा रंग, वाशिंगटन में हिंदू समाज ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले किया कार बाइक रैली का आयोजन।

by Dainik Janvarta
0 comment

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले वॉशिंगटन में हिंदूओं ने किया कार-बाइक रैली का आयोजन, अमेरिका की सड़कों पर लहराए भगवा ध्वज।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
वाशिंगटन/दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर के लोकार्पण को लेकर केवल भारत ही नहीं बल्कि पूरे विश्व के हिंदुओं में खुशी का माहौल है। इसी कड़ी में रविवार को अमेरिका के वॉशिंगटन में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का जश्न मनाया गया। वॉशिंगटन में रहने वाले हिंदू समाज ने अयोध्या-वे स्ट्रीट में स्थित श्री अंजनेय मंदिर में एक कार और बाइक रैली का आयोजन किया। रैली में शामिल कारों और बाइकों से भगवा ध्वज फहराए गए।
सनद रहे कि अमेरिका में रहने वाले हिंदू समाज के लोग राम मंदिर के उद्घाटन का जश्न मनाने के लिए घरों में पांच दीये जलाने की योजना बना रहे हैं। मंदिर के उद्घाटन की खुशी में अमेरिका में कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस मौके पर अलग-अलग शहरों में कार रैलियां निकाली जाएंगी। राममंदिर के उद्घाटन का लाइव प्रसारण भी किया जाएगा। इसके अलावा सामुदायिक सभाएं और दर्शक पार्टियां आयोजित होंगी।
विश्व हिंदू परिषद ऑफ अमेरिका (वीएचपीए) के अधिकारी अमिताभ मित्तल ने कहा कि अयोध्या में दशकों बाद राम मंदिर का उद्घाटन हो रहा है। इसलिए हम अमेरिका में भी इस ऐतिहासिक दिन का जश्न मनाएंगे। इसके लिए समारोह में एक हजार से अधिक मंदिरों और व्यक्तियों की भागीदारी सुनिश्चित बनाने के प्रयास किये जा रहे हैं। लोगों की सुविधा के लिए एक वेबसाइट भी बनाई गई है। उन्होंने कहा कि भारत में रहने वाले लोग तो इस शुभ दिन का लाभ ले सकते हैं। लेकिन हम बहुत दूर हैं, इसलिए ऐतिहासिक दिन का हिस्सा बनने के लिए हम अमेरिका में भी कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.