47 साल के अभिनेता श्रेयस तलपड़े को आया हार्ट अटैक, अक्षय कुमार के साथ कर रहे थे शूटिंग।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। बॉलीवुड अभिनेता श्रेयस तलपड़े को हार्ट अटैक आया है। वो 47 वर्ष के हैं। वो अभिनेता अक्षय कुमार के साथ वेलकम टू जंगल फिल्म की शूटिंग कर रहे थे। शूटिंग खत्म होने के बाद वो बेहोश हो गए। श्रेयस को अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनकी हालत को देखते हुए एंजियोग्राफी की गई। अस्पताल ने अपडेट किया कि फिलहाल उनकी सेहत में सुधार है। बीते दिनों ही अक्षय कुमार ने एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें श्रेयस उनके साथ फिल्म की शूटिंग करते दिख रहे हैं। स्टंट दृश्य करते हुए अक्षय कुमार के पीछे श्रेयस सीढियों पर खड़े थे। श्रेयस को अंधेरी वेस्ट के बेलव्यू अस्पताल ले जाया गया तो पता चला कि उन्हें हार्ट अटैक आया है। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सुबह 10 बजे उनकी एंजियोग्राफी की जा चुकी है और उनकी सेहत में सुधार है। वो रिकवर कर रहे हैं।
Bollywood News : अभिनेता श्रेयस तलपड़े को शूटिंग के दौरान आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती।
6
