Home क्लासिफाइड Big Breaking : संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड का पुलिस को आत्मसमर्पण। घटना के बाद से था फरार।

Big Breaking : संसद सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड का पुलिस को आत्मसमर्पण। घटना के बाद से था फरार।

by Dainik Janvarta
0 comment

संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने के मास्टरमाइंड ने किया समर्पण। घटना के बाद से ही था फरार।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में सेंध लगाने वाले मास्टरमाइंड ललित झा ने गुरुवार रात को दिल्ली पुलिस के सामने समर्पण कर दिया। यह जानकारी देते हुए दिल्ली पुलिस के अधिकारियों ने बताया कि आरोपी ललित से पूछताछ की जा रही है।

आरोपी ललित झा टीएमसी नेता के साथ-फोटो सोशल मीडिया।

सनद रहे कि ललित झा घटना के बाद से ही फरार चल रहा था। ललित को इस घटना का मास्टर माइंड बताया जा रहा था और इसकी तलाश में दिल्ली पुलिस जगह-जगह दबिश दे रही थी।
संसद सुरक्षा उल्लंघन मामले पुलिस ने इससे पूर्व पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था। लेकिन ललित के बारे में कहीं कोई सुराग नहीं मिल पा रहा था। आशंका जताई जा रही थी कि ललित राजस्थान में छुपा हुआ है लेकिन उसने थाने में पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
बताया जा रहा है कि आरोपियों का अभी तक किसी भी संगठन से संबंध होने की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। आरोपी सागर शर्मा और मनोरंजन ने संसद भवन में जाने के लिए पास का इंतजाम किया था। पुलिस ने बताया कि ये सभी आरोपी सोशल मीडिया ग्रुप भगत सिंह फैन क्लब से जुड़े हुए थे।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.