संसद में स्मोक अटैक करने वालों पर लगा आंतकवाद का आरोप। अब तक 5 लोग गिरफ्तार, छठा मुख्य आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर। पांच में से चार आरोपी 7 दिन की पुलिस रिमांड पर।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। संसद परिसर में बुधवार को चार लोगों ने रंगीन स्प्रे से अटैक किया था। इनमें से दो लोग लोकसभा के अंदर घुस गए थे। इन्हें चार दिन की पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस ने कोर्ट से 15 दिन की रिमांड मांगी थी। पटियाला हाउस कोर्ट की तरफ से 7 दिन की रिमांड मंजूर की गयी है। साथ ही कोर्ट ने कहा कि रिमांड को जरुरत पड़ने पर आगे बढ़ाया जा सकता है। अभियोजन पक्ष ने चारों आरोपियों पर आंतकवाद का आरोप लगाया है। अभियोजन पक्ष ने कहा कि चारों लोगों ने लोकसभा कार्यवाही के दौरान डर पैदा करने की कोशिश की। इस मामले में अभी तक पांच लोग गिरफ्तार हुए हैं। इस प्रकरण का मुख्य आरोपी अभी फरार है। बता दें कि लोकसभा में घुसने वाले दो लोगों की पहचान सागर शर्मा और मनोरंजन के रूप मे हुई है। वहीं संसद के बाहर दो अन्य आरोपी नीलम देवी और अमोल शिंदे भी पकड़े गए थे। पांचवे आरोपी विशाल को भी पकड़ा जा चुका है। जबकि अब तक मुख्य साजिशकर्ता ललित झा पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
Big breaking : संसद में रंगीन स्प्रे अटैक करने के मामले में 5 लोग गिरफ्तार। छठा मुख्य आरोपी फरार।
10
