पांवटा साहिब सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, दूसरा घायल।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा साहिब उपमंडल के मतरालियों क्षेत्र में सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हो गया। मृतक की शिनाख्त रजत पुत्र सोनी, निवासी सहारनपुर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। दूसरा व्यक्ति शाहदाब, निवासी मुजफ्फरनगर (उत्तर प्रदेश) घायल हुआ है। घायल अस्पताल में उपचाराधीन है। बताया जा रहा है कि मृतक काफी समय से पांवटा साहिब में काम कर रहा था। वह अपने दोस्त के साथ बाइक पर पांवटा साहिब से मतरालियों की ओर जा रहा था। इस दौरान एक तेज़ रफ़्तार वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां रजत को चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पांवटा साहिब के डीएसपी मानवेन्द्र ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है।
Sirmaur News : पांवटा साहिब सड़क हादसे में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत, एक अन्य घायल अस्पताल में उपचाराधीन।
7
