संसद की सुरक्षा में चूक मामले में सुरक्षा से जुड़े 8 लोग सस्पेंड। 24 घण्टे में तीन बड़े एक्शन लिए गए।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में हुई चूक को लेकर बड़ी कार्रवाई की गयी है। संसद भवन की सुरक्षा से जुड़े 8 लोगों को सस्पेंड कर दिया गया है। सस्पेंड सुरक्षा कर्मियों में रामपाल, नरेंद्र, अरविंद, वीरदास, गणेश, अनिल, प्रदीप और विमित शामिल हैं। घटना के 24 घंटे के दौरान तीन बड़ी कार्रवाई अमल में लाई गयी हैं। गृह मंत्रालय ने इस मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय कमेटी का गठन किया है। दिल्ली पुलिस का स्पेशल सेल आंतकवाद विरोधी धाराओं के तहत सख्ती से मामले की जांच कर रहा है।
संसद की सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला कल बुधवार को सामने आया था। लोकसभा कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से सदन में कूद गए थे। हालांकि कुछ सांसदों ने इन्हें पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले कर दिया था।
Breaking News : संसद की सुरक्षा में चूक को लेकर तीन बड़ी कार्रवाई, 8 सुरक्षा कर्मी निलंबित।
3
