Home राज्य HP News : शिमला से अपर शिमला जाने के लिए नई डबल लेन सुरंग का निर्माण, जाम की समस्या से मिलेगी निजात।

HP News : शिमला से अपर शिमला जाने के लिए नई डबल लेन सुरंग का निर्माण, जाम की समस्या से मिलेगी निजात।

by Dainik Janvarta
0 comment

शिमला से अपर शिमला एरिया जाना होगा आसान, 172 साल पुरानी सुरंग के साथ बनी नई सुरंग, डेढ़ वर्ष में पूरा हुआ कार्य।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
शिमला। प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली में ढली सुरंग के साथ ही एक और सुरंग बन कर तैयार हो गयी है। 172 साल पुरानी ढली सुरंग के साथ एक और सुरंग बनने से अब अपर शिमला एरिया जाने वाले लोगों को इंतजार नहीं करना पड़ेगा। बता दें कि अपर शिमला जाने के लिए संजौली गेटवे है। यहां पर शिमला की सबसे ज्यादा आबादी रहती है। संजौली में अक्सर जाम की समस्या बनी रहती है। अपर शिमला जाने के लिए यहां बहुत पुरानी सुरंग है, जिससे वाहन गुजरते हैं। वन वे होने के कारण इस में जाम लगा रहता है। इससे राहगीरों को मुश्किलों का सामना करना पड़ता है लेकिन अब उन्हें जाम से मुक्ति मिल जाएगी। जानकारी के अनुसार स्मार्ट सिटी मिशन के अंतर्गत ये डबल लेन टनल बनाई गई है। नई सुरंग की लंबाई 155 मीटर है, जोकि डबल लेन है। इस टनल की दीवारों पर हिमाचल की संस्कृति के प्रचार प्रसार के लिए चित्रकला की गयी है। इसमें कुल 210 चित्र बनाये गये हैं। इसका निर्माण कार्य 2022 में शुरू हुआ था। सुरंग के निर्माण पर 39.60 करोड़ का बजट खर्च किया गया है। बहरहाल, सुरंग का काम पूरा होने कर बाद एचपीआरआईडीसी उद्घाटन की तैयारियां कर रहा है। इसी माह के अंत तक इस टनल का उद्घाटन किये जाने का अनुमान है। उद्घाटन मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू करेंगे। कुफरी, नारकंडा, नालदेहरा सहित शिमला के कई इलाकों में संजौली से होकर रास्ता जाता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.