लोकसभा में दर्शक दीर्घा से कूदा युवक, दबोचने में जुटे रहे सांसद। जूते से स्प्रे निकाल कर फैला दिया धुंआ। सुरक्षा में बड़ी चूक।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक का मामला सामने आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक दर्शक दीर्घा से कूद कर सांसदों के बीच पहुंच गए। ये दोनों युवक एक बैंच से दूसरे बैंच पर भागने लगे। सांसदों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो एक युवक ने जूते से स्प्रे निकाल कर गैस स्प्रे कर दी। इससे संसद में अफरातफरी का माहौल बन गया। बहरहाल, कुछ सांसदों ने उन्हें पकड़ कर सुरक्षाकर्मियों के हवाले किया। लोकसभा की कार्यवाही को भी स्थगित कर दिया गया है। शून्यकाल में भाजपा सांसद खरगेन मुर्मू बोल रहे थे कि तभी एक युवक दर्शक दीर्घा से बैरियर से लटका और फिर सदन में छलांग लगा दी। इसके साथ ही एक अन्य युवक भी सदन में कूद गया। दोनों के हाथ में आंसू गैस कनस्तर था। सदन में कूदते ही उन्होंने गैस छोड़नी शुरू कर दी। बताया जा रहा है कि जो दो युवक संसद में घुसे थे, उनमें से एक युवक का नाम सागर है। दोनों एक सांसद के नाम पर लोकसभा विजिटर पास लेकर आए थे। जानकारी के मुताबिक दोनों लोग मैसूर के सांसद प्रताप सिंह के नाम पर लोकसभा विजिटर पास से आए थे। लिहाजा हिरासत में लिए गए आरोपियों को संसद मार्ग स्थित पुलिस स्टेशन ले जाया गया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
Big Breaking : संसद की सुरक्षा में बड़ी चूक। लोकसभा कार्यवाही के दौरान दर्शक दीर्घा से सदन में कूदे दो युवक।
10
