राजस्थान को मिला नया मुख्यमंत्री, भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री। दीया कुमारी और प्रेमचंद्र बैरवा होंगे उप मुख्यमंत्री।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। राजस्थान के अगले मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा होंगे। इसके साथ ही दो मुख्यमंत्रियों के नाम का एलान भी हो गया है। प्रेमचंद्र बैरवा और दीया कुमारी को उप मुख्यमंत्री बनाया जाएगा, जबकि वासुदेव देवनानी विधानसभा अध्यक्ष होंगे।
विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने के बाद वासुदेव देवनानी के गृह जिले अजमेर में जश्न का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर में आतिशबाजी करके खुशी जाहिर की और मिठाई बांटी।
बता दें कि भजनलाल सांगानेर विधानसभा सीट से विधायक और राजस्थान भाजपा के महामंत्री हैं। इसके अलावा वो प्रदेश महासचिव भी हैं। भजनलाल शर्मा 48 हजार से ज्यादा वोटों से जीते हैं। वो संघ के करीबी माने जाते हैं। ब्राह्मण समुदाय से ताल्लुक रखने वाले भजनलाल शर्मा पहली बार विधायक बने हैं। वसुंधरा राजे ने मुख्यमंत्री पद के लिए उनके नाम का प्रस्ताव रखा था।
भजनलाल शर्मा ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल कलराज मिश्र से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। अब 15 दिसंबर को शपथ ग्रहण समारोह हो सकता है।
————————————————————
Posted by S.K. Gupta, dated 12/12/2023
Big Breaking : भजनलाल शर्मा होंगे राजस्थान के नए मुख्यमंत्री। दो उप-मुख्यमंत्री भी तय, नई रिवायत की शुरुआत
11
