सड़क हादसे में आशावर्कर की मौत। पुलिस ने मामला दर्ज कर की छानबीन शुरू।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
काँगड़ा। जिला कांगड़ा में पुलिस चौकी रैहन के अंतर्गत एक सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि मृतका सुभद्रा देवी आशा वर्कर थी। वह अपने बेटे के साथ स्कूटी पर घर की तरफ जा रही थी। रास्ते में एक अज्ञात वाहन ने उनकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी और माँ बेटा दोनों गम्भीर घायल हो गए। इसके बाद दोनों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज करके आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
रैहन पुलिस चौकी प्रभारी कुलदीप कुमार ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि स्कूटी दुर्घटनाग्रस्त होने से एक महिला की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
HP News : सड़क हादसे में आशावर्कर की दर्दनाक मौत। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच की शुरू।
8
