मोहन यादव होंगे मध्य प्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र तोमर को स्पीकर बनाया गया।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज विधायक दल की बैठक हुई। इसमें मोहन यादव को मध्यप्रदेश का नया मुख्यमंत्री घोषित किया गया है। विधायकों की आपसी सहमति से मोहन यादव का नाम मुख्यमंत्री के लिए चुना गया। मोहन यादव को संघ का करीबी बताया जाता है। इस नाम के साथ सब कयासों पर अब विराम लग गया। अब सूबे की कमान मोहन यादव के हाथों में होगी।
भाजपा ने छत्तीसगढ़ की तर्ज़ पर ही मध्यप्रदेश की सरकार का गठन किया है। मध्यप्रदेश में भी दो उप-मुख्यमंत्री होंगे। ये जिम्मेदारी जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला को सौंपी गयी है। जबकि भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेंद्र सिंह तोमर को विधानसभा अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गयी है।
Breaking News : मोहन यादव होंगे मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री, नरेंद्र सिंह तोमर विधानसभा अध्यक्ष नियुक्त।
