Home देश/विदेश Big Breaking : सांसद दानिश अली बसपा से निलंबित। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर हुआ निलंबन।

Big Breaking : सांसद दानिश अली बसपा से निलंबित। पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने पर हुआ निलंबन।

by Dainik Janvarta
0 comment

सांसद दानिश अली को पार्टी से मायावती ने निलंबित किया, कांग्रेस से नजदीकी बनी वज़ह। दानिश अली ने बताया खुद को निर्दोष।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। बहुजन समाज पार्टी ने अपने सांसद दानिश अली को पार्टी विरोधी गतिविधियों के चलते निलंबित कर दिया है। बीएसपी ने दानिश अली को चेतावनी दी थी और कहा था कि पार्टी उनके मुद्दे पर उनके साथ है, जबकि दानिश अली लगातर कांग्रेस के साथ खड़े दिखाई दे रहे थे। उन्हें निकालने का सबसे बड़ा कारण कांग्रेस से नजदीकी बताई जा रही है। बीएसपी ने कई बार दानिश अली को हिदायत दी थी। हमेशा कांग्रेस के साथ नजर आना यही कार्यवाही की सबसे बड़ी वज़ह बनी है।
बहुजन समाज पार्टी से निलंबित होने के बाद अमरोहा सांसद दानिश अली ने कहा कि यह फैसला दुर्भाग्यपूर्ण है। पार्टी विरोधी गतिविधियों में वह कभी भी शामिल नहीं रहे। अमरोहा की जनता इसकी गवाह है। उन्होंने लगातार भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों का विरोध किया है। अगर ऐसा करना अपराध है तो यह उन्हें स्वीकार है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.