दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान नाहन विधानसभा क्षेत्र की रामाधौन पंचायत में 100 से अधिक लोगों ने नरेन्द्र मोदी की योजनाओं की जानकारी प्राप्त की और लाभान्वित हुए।
इस मौके पर लोगों को जानकारी देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिन्दल ने बताया कि नरेन्द्र मोदी भारत को विकसित भारत के रूप में देखना चाहते हैं। इसके लिए देश के गरीबों के उत्थान, कल्याण और विकास में लगे हुए हैं।
उन्होंने बताया कि पिछले साढ़े नौ वर्षों में 47 करोड़ जनधन खाते खुलवाए गए, 30 करोड़ घरों में स्वच्छ जल पहुंचाया गया है और 50 करोड़ लोगों को आयुष्मान भारत के अंतर्गत स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाई गई हैं। साथ ही 80 करोड़ लोगों को पिछले 3 वर्षों से 5 किलो अनाज प्रति व्यक्ति मुफ्त दिया जा रहा है, जोकि आगे भी 5 साल तक दिया जाएगा। इन प्रभावशाली योजनाओं से गरीब कल्याण की दिशा में एक नया कीर्तिमान स्थापित किया गया है।
3.50 करोड़ गरीबों को पक्के घर, 11 करोड़ घरों में शौचालय और अन्य योजनाओं के माध्यम से विकास की नई इबारत लिखी गयी है।
Sirmaur News : रामाधौण में दी विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान मोदी की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी।
9
