काशी-अयोध्या वंदे भारत एक्सप्रेस को हरी झंडी दिखा सकते हैं पीएम मोदी, रेलवे ने तैयारियां शुरू की I
—––—————————————————–
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। काशी से अयोध्या के बीच सेमी हाईस्पीड वंदे भारत चलाई जाएगी। ट्रेन का रैक भी चेन्नई में स्थित आईसीएफ फैक्ट्री में बनकर तैयार हो गया है। इस वंदे भारत ट्रेन के अंदर अयोध्या की ऐतिहासिक धरोहरों और भगवान श्रीराम के चित्र सुसज्जित होंगे।
17 दिसंबर को दो दिवसीय दौरे पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी काशी आ रहे हैं। इस दौरान वो नई वंदे भारत ट्रेन जो काशी से अयोध्या तक चलाई जाएगी, उसको हरी झंडी दिखा सकते हैं। उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल ने इस संबंध में अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। इस ट्रेन को संचालित करने के लिए प्रस्ताव छह माह पहले रेलवे बोर्ड को भेजा गया था।
Posted by S.K.Gupta, dated 09/12/2023
