बाल्यकाल से ही अपने अभिनय की छाप छोड़ने वाले हास्य अभिनेता जूनियर महमूद का निधन। बॉलीवुड में शोक की लहर।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नई दिल्ली। बॉलीवुड के प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जूनियर महमूद का आज निधन हो गया। वो पेट के कैंसर से जूझ रहे थे। 67 वर्षीय जूनियर महमूद का असली नाम नईम सैय्यद था। उन्होंने बाल्यकाल से ही हिंदी सिनेमा जगत में बाल हास्य कलाकार के तौर पर काम करना शुरू कर दिया था। अपने दमदार अभिनय के बल पर उन्होंने कई बड़े दिग्गज कलाकारों के साथ काम किया। उनके दमदार अभिनय की छाप आज भी फ़िल्म इंडस्ट्री में देखने को मिलती है। आज जुमे की नमाज के बाद जूनियर महमूद को जुहू के कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक कर दिया गया। उनके परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटे, बहू और एक पोता हैं। उनकी अंतिम यात्रा में बॉलीवुड के कई कलाकार शामिल हुए। बड़े सितारों ने भी उनके निधन पर शोक जताया है।
Bollywood News : प्रसिद्ध हास्य अभिनेता जूनियर महमूद का पेट के कैंसर से निधन।
33
