Home देश/विदेश Breaking News : महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द। शिकायत के 54 दिन बाद हुई बड़ी कार्रवाई।

Breaking News : महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द। शिकायत के 54 दिन बाद हुई बड़ी कार्रवाई।

by Dainik Janvarta
0 comment

तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द। शिकायत के 54 दिन बाद हुई सदस्यता रद्द।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
एस के गुप्ता
नई दिल्ली। तृणमूल कांग्रेस नेता महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द कर दी गई है। पैसे लेकर संसद में सवाल पूछने के आरोपों की जांच कर रही संसद की आचार समिति की रिपोर्ट आने के बाद लोकसभा में यह फैसला लिया गया है। इस रिपोर्ट में महुआ की लोकसभा सदस्यता खत्म करने की सिफारिश की गई थी।
इससे पहले 15 अक्तूबर को भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने महुआ के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। दुबे के मुताबिक यह शिकायत सुप्रीम कोर्ट के वकील जय अनंत देहादराई की ओर से मुहैया कराए गए सबूतों पर आधारित थी।
तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा पर व्यवसायी दर्शन हीरानंदानी के कहने पर संसद में सवाल पूछने का आरोप है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने उनके खिलाफ लोकसभा स्पीकर से शिकायत कर जांच की मांग की थी। उन्होंने दावा किया था कि ये सबूत वकील जय अनंत देहादराई ने प्रदान किए थे।
लिहाजा शिकायत के 54 दिन बाद महुआ मोइत्रा की संसद सदस्यता रद्द की गई है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.