नुक्कड़ नाटक के माध्यम से स्कूली बच्चों ने सड़क सुरक्षा का दिया संदेश।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र पांवटा साहिब के तहत राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय निहालगढ़ के विद्यार्थियों ने सड़क सुरक्षा के मद्देनजर नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया। इसका मुख्य उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करना था। विद्यालय की प्रधानाचार्या अंजू सूरी ने बताया कि वाहन चालकों का जीवन सुरक्षित रहे और किसी प्रकार की कोई अप्रिय घटना न घटे, इस बात को ध्यान में रखकर विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को यातायात नियमों का पालन करने के लिए संदेश दिया। इसमें मुख्य रूप से दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट और चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का उपयोग करने के लिए जागरूक किया गया। विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक की प्रस्तुति दंडी साहिब गुरुद्वारा और निहालगढ़ में दी।
Sirmaur News : स्कूली बच्चों ने नुक्कड़ नाटक के जरिये दिया सड़क सुरक्षा का संदेश। बताये यातायात के नियम।
25
