Home राज्य Sirmaur News : जिला मुख्यालय नाहन में मिला 4 फुट लम्बा अजगर। रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा।

Sirmaur News : जिला मुख्यालय नाहन में मिला 4 फुट लम्बा अजगर। रेस्क्यू के बाद जंगल में छोड़ा।

by Dainik Janvarta
0 comment

जिला मुख्यालय नाहन में मिला चार फुट लम्बा अजगर। रेस्क्यू के बाद अजगर जंगल में छोड़ा गया।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। नाहन में स्थित मुख्य डाकघर के समीप सड़क के डंगे से एक चार फुट लंबे अजगर को रेस्क्यू किया गया है। सैनिक कल्याण बोर्ड के उप-निदेशक मेजर दीपक धवन और वन विभाग की टीम ने एक घंटे की मशक्कत के बाद अजगर को पकड़ने में सफलता हासिल की। बाद में इसे जड़जा के जंगल में छोड़ दिया गया।
जानकारी के मुताबिक पिछले काफी दिनों से ये अजगर इसी डंगे में देखा जा रहा था। बहरहाल, यहां से गुजरने वाले लोगों में इसका खौफ बना हुआ था। सैनिक कल्याण बोर्ड का कार्यलय भी इस जगह से थोड़ी ही दूरी पर है।
शुक्रवार को अजगर दिखते ही मेजर दीपक धवन ने वन विभाग को सूचना दी। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को रेस्क्यू करने का काम शुरू किया। अजगर को बड़ी मशक्कत के बाद पत्थरों के बीच से सुरक्षित निकाल लिया गया और फिर जंगल में छोड़ दिया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.