Home राज्य H.P. News : प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने के जश्न की तैयारियों का जिम्मा चार विधायकों के कंधों पर।

H.P. News : प्रदेश सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा करने के जश्न की तैयारियों का जिम्मा चार विधायकों के कंधों पर।

by Dainik Janvarta
0 comment

सरकार के कार्यकाल का एक वर्ष पूरा होने के जश्न की तैयारी चार विधायकों को सौंपी गयी।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
शिमला। राज्य सरकार ने व्यवस्था परिवर्तन का एक वर्ष पूरा होने पर जश्न के लिए एक समिति का गठन किया है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी समिति के अध्यक्ष होंगे। समिति में तीन अन्य सदस्य विधायक सुधीर शर्मा, केवल पठानिया और संजय रतन को भी शामिल किया गया है।
बता दें कि प्रदेश सरकार ने इस कार्यक्रम में 30 हजार से ज्यादा लोगों के एकत्रित होने की उम्मीद जताई है। शिमला में हुई विधायक दल की बैठक में सभी कांग्रेस विधायकों को भीड़ जुटाने के निर्देश मिले हैं। इसमें सबसे बड़ा लक्ष्य धर्मशाला के विधायक सुधीर शर्मा को सौंपा गया है। शाहपुर और ज्वालामुखी के विधायकों को भी दो हजार से ज्यादा लोगों को आयोजन स्थल पर लाने के निर्देश मिले हैं। भीड़ को सम्भालने और मौसम के अनुसार ही प्रबंध किए जाएंगे।इसके लिए समिति कांगड़ा के उपायुक्त के साथ बैठक भी करेगी। प्रदेश सरकार के प्रवक्ता ने बताया कि प्रदेश सरकार के एक वर्ष का कार्यकाल पूरा होने पर 11 दिसंबर को पुलिस मैदान धर्मशाला में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के लिए विधायकों की चार सदस्यीय समिति जिला प्रशासन के साथ आयोजन से सम्बन्धित प्रबंधों पर आपसी सहमति से काम करेगी।


Posted by Ritu Tripathi, dated 07/12/2023

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.