Home राज्य H.P. News : कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बर्फबारी और बरसात के दौरान बाधित नहीं होगी रेल सेवा। ट्रैक के लिए खतरा बने 150 पेड़ काटे।

H.P. News : कालका-शिमला रेल ट्रैक पर बर्फबारी और बरसात के दौरान बाधित नहीं होगी रेल सेवा। ट्रैक के लिए खतरा बने 150 पेड़ काटे।

by Dainik Janvarta
0 comment

कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर अब बर्फबारी और बरसात के दिनों में रेल सेवा बाधित नहीं होगी।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
शिमला। कालका-शिमला हैरिटेज ट्रैक पर बर्फबारी और बरसात के दिनों में पेड़ गिरने से रेल सेवाएं बाधित नहीं होंगी। इसके लिए रेल विभाग ने कालका से शिमला के बीच ट्रैक के लिए खतरा बने 150 पेड़ों को काट दिया है। इनमें अधिकांश पेड़ सोलन से शिमला के बीच काटे गए हैं। बता दें कि बर्फबारी और बारिश से ट्रैक को सुरक्षित बनाने के लिए रेलवे ने पेड़ चिन्हित किए थे। इनमें ज्यादातर वो पेड़ शामिल थे जो ट्रैक की तरफ झुके हुए थे। सर्दियों में हैरिटेज ट्रैक पर बर्फबारी और बारिश के दौरान शिमला से सोलन के बीच पेड़ गिरने की समस्या का सामना करना पड़ता हैं। इस वजह से कई दिनों तक कालका-शिमला रेल सेवा बंद हो जाती है। बर्फबारी का लुत्फ उठाने के लिए पर्यटकों का रेलमार्ग से ही शिमला आना होता है। लेकिन अब पेड़ कटान होने से बर्फबारी में रेल सेवाएं बंद नहीं होंगी। सर्दियों के दौरान भारी बर्फबारी और बारिश के कारण शिमला शहर में दो से तीन दिन तक यातायात बंद रहता है। लिहाजा बसों की आवाजाही बंद होने से लोगों के लिए ट्रेन ही आवाजाही का साधन रहता है।


Posted by Sanjay Gupta, dated 07/12/2023

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.