Home राज्य Sirmaur News : पांवटा साहिब में फर्नीचर की दुकान में आगजनी से लाखों का नुकसान। दो वाहन भी जलकर राख।

Sirmaur News : पांवटा साहिब में फर्नीचर की दुकान में आगजनी से लाखों का नुकसान। दो वाहन भी जलकर राख।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
पांवटा साहिब (सिरमौर)। सिरमौर जिले के पांवटा साहिब में एक फर्नीचर की दुकान में आग लगने से लाखों का नुकसान हो गया। दुकान के साथ-साथ दो वाहन भी जलकर राख हो गए।
सूचना मिलने के बाद अग्निशमन विभाग ने मौके पर पहुंच कर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर सफलता हाथ नहीं लगी। बताया जा रहा है कि शिवा गांव निवासी कपिल पांवटा साहिब में फर्नीचर की दुकान चलाता है। दुकान में अचानक आग लग गई, जिससे लाखों रुपये का फर्नीचर और दो वाहन आगजनी की भेंट चढ़ गए।
ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने का प्रयास किया मगर तब तक दुकान जलकर राख का ढेर बन चुकी थी।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इस अग्निकांड में लगभग 10 लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। तहसीलदार पांवटा साहिब ने बताया कि दुकान में आग लगने से हुए नुकसान का दुकान के मालिक को उचित मुआवजा दिया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.