Home राज्य Sirmaur News : अनुबंध कर्मचारियों को दो वर्ष कार्यकाल पूरा करने पर वर्ष में एक बार 31 मार्च को नियमित करने के फैसले को निरस्त करने की हि.प्र.प्रवक्ता संघ की मांग।

Sirmaur News : अनुबंध कर्मचारियों को दो वर्ष कार्यकाल पूरा करने पर वर्ष में एक बार 31 मार्च को नियमित करने के फैसले को निरस्त करने की हि.प्र.प्रवक्ता संघ की मांग।

by Dainik Janvarta
0 comment

वर्ष में केवल एक बार 31 मार्च को 2 वर्ष अनुबंध कार्यकाल पूरा करने वाले कर्मचारियों को नियमित करने के फैसले को वापस लेने की प्रवक्ता संघ ने की मांग।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। हिमाचल प्रदेश विद्यालय प्रवक्ता संघ सिरमौर की जिला इकाई ने सरकार से 31 मार्च को वर्ष में सिर्फ एक बार ही अनुबंध कर्मचारियों को नियमित करने के आदेशों को वापिस लेने की मांग की है। प्रवक्ता संघ के जिला अध्यक्ष सुरेंद्र पुंडीर, महासचिव आईडी राही, निवर्तमान राज्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष नरेन्द्र नेगी, पूर्व महासचिव संजय शर्मा, विजय वर्मा, रमेश नेगी, राजेश शर्मा, सतीश शर्मा, सतपाल सिंह, बलबीर शर्मा, प्रेमपाल पठानिया, प्रेम कश्यप, राजेंद्र झामटा, संध्या चौहान और रमा शर्मा ने इस मुद्दे पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि लोक सेवा आयोग या अन्य चयन संस्थाओं के माध्यम से चयनित कर्मचारियों की सेवाओं को नियमितिकरण के दो वर्ष बाद प्रभावी नहीं बल्कि पूर्वप्रभावी तारीख से ही नियमित करने का प्रावधान होना चाहिए। अनुबंध सेवाओं के नियमितिकरण के लिए दो वर्ष का कार्यकाल पूरा करने के बाद वर्ष में सिर्फ एक ही दिन निर्धारित किये जाने से कुछ कर्मचारियों को ठीक दो वर्ष बाद नियमित किया जाएगा, लेकिन कुछ ऐसे भी कर्मचारी होंगे, जिनको नियमित होने के लिए दो वर्ष से भी ज्यादा समय तक प्रतीक्षा करनी होगी। लिहाजा सरकार का ये फैसला न्यायोचित नहीं है। प्रदेश प्रवक्ता संघ सरकार से इस आदेश को तुरंत प्रभाव से निरस्त करने का आग्रह करता है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.