राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनन्द में मनाया गया वार्षिकोत्सव। इस मौके पर नवाजे गए मेधावी छात्र।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। औद्योगिक क्षेत्र कालाअंब के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मोगीनन्द में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। समारोह में बतौर मुख्यातिथि एसएमसी प्रधान फरजाना ने शिरकत की। इस अवसर पर विद्यालय के होनहार विद्यार्थियों को पुरस्कृत किया गया। इसके अलावा विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति देकर खूब वाहवाही लूटी। भौतिक विज्ञान प्रवक्ता सोनिया अग्रवाल ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर सरस्वती वंदना से की गई। उसके बाद विद्यालय की छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बच्चों ने प्रसिद्ध हिमाचली लोकनृत्य नाटी, हरियाणवी नृत्य, पंजाबी गिद्धा और राजस्थानी लोकनृत्य पेश किया। विद्यालय के बच्चों ने शिक्षक – विद्यार्थी संवाद पर एक लघु हास्य नाटिका प्रस्तुत करके उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया।
शैक्षणिक सत्र 2022-23 में छठी से दसवीं कक्षा तक प्रथम, द्वितीय और तृतीय श्रेणी हासिल करने वाले विद्यार्थियों में जयकुमार, मिक्ष्य, पवन कुमार, रिहाना, पलक, एकम, भानू, लविश, शगुन, आयुष, शिवांगी, तन्मय, अमन, अनुष्का, अमीषा, मेघा, रानी, भविष्य, ज्योति, तमन्ना, नम्रता, अंशिका, मंजीत, देव, रिया और विशाखा को पुरस्कृत किया गया। वरिष्ठ माध्यमिक कक्षाओं में जमा एक विज्ञान संकाय में प्रिया को प्रथम आयुष को द्वितीय और लक्ष्मी को तृतीय पुरस्कार से नवाजा गया। कला संकाय में सिमरन को पहला, समर देव को दूसरा और कशिश को तीसरा पुरस्कार दिया गया। जमा दो कक्षा के विज्ञान संकाय में प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से क्रमशः वैशाली, उमंग और ईशा को दिया गया। कला संकाय में प्रथम पुरस्कार अंशिका को दिया गया, दूसरा पुरस्कार दीक्षा और तीसरा शिवम को दिया गया।
इस अवसर पर मोगीनन्द विद्यालय की प्रधानाचार्या शिभा खन्ना, उप प्रधानाचार्या करुणा भारद्वाज, सुशीला, दीपक, संजीव, शालिनी, जयप्रकाश, सीताराम, संजय गुप्ता, ममता भी उपस्थित रहे।
—————————————————————posted by S.K. GUPTA, DATED 05/12/2023
