Home राज्य Sirmaur News : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर हिमाचल भाजपा में खुशी का माहौल।

Sirmaur News : तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर हिमाचल भाजपा में खुशी का माहौल।

by Dainik Janvarta
0 comment

तीन राज्यों में लगाई पीएम मोदी की नीतियों पर जनता ने मोहर। अब लोकसभा चुनाव में जीत की बारी।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
एसके गुप्ता।
नाहन (सिरमौर)। देश के तीन राज्यों मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ के विधानसभा चुनावों में भाजपा की जीत ने साबित कर दिया है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विकासशील नीतियों पर मोहर लगाई है।
तीन राज्यों में स्पष्ट बहुमत के साथ ही तेलंगाना में भी भाजपा की सीटों में इजाफा हुआ है। देश के पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में से भाजपा ने तीन राज्यों में भारी बहुमत से जीत हासिल करके एक तरह से सत्ता का सेमीफाइनल जीत लिया है। अब आगामी वर्ष 2024 में लोकसभा चुनाव में सत्ता का फाइनल भाजपा जीतने की तैयारी में है। रविवार को जारी एक प्रेस बयान में पूर्व विधायक बलदेव तोमर ने कहा कि तीनों ही राज्यों में कांग्रेस ने जनता को भ्रमित किया है। चुनावों के समय कई लुभावने वादे किए गए लेकिन जनता जानती है कि देश हित किसका साथ देने में है। हिमाचल में भी झूठे वादे करके सत्ता में आई कांग्रेस पार्टी के झूठे
वादे राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में काम न आए। तोमर ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने अपने 9 वर्ष के कार्यकाल के दौरान जो वादे किए हैं वो पूरे करके दिखाए हैं। इसीलिए जनता का नरेंद्र मोदी के प्रति विश्वास बढ़ा है। इसी के परिणामस्वरूप जनता ने उपरोक्त तीन राज्यों में भाजपा को विजयी बनाया है।
विश्व रिकॉर्ड वाली विभिन्न योजनाएं नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में संचालित की जा रही हैं। पीएम नरेंद्र मोदी के मूलमंत्र सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास से देश आगे बढ़ा है और बढ़ रहा है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.