चार राज्यों में कार्रवाई के चलते नकली नोटों की बड़ी खेप बरामद। मचा हड़कंप।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
ऋतु त्रिपाठी
नई दिल्ली। एनआईए ने नकली करेंसी बनाने और उसे फैलाने वाले गिरोह के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। इस छापेमारी में बड़ी संख्या में नकली नोटों का जखीरा, प्रिंटिंग पेपर, प्रिंटर और डिजिटल गैजेट् जब्त किए गए हैं।
उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, बिहार और महाराष्ट्र में हुई छापेमारी के दौरान इस गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है। ये छापेमारी 24 नवंबर 2023 को आईपीसी की धारा 120बी, 489बी, 489सी और 489डी के अंतर्गत एक केस की जांच के दौरान की गयी है। ये केस सीमापार एआईसीएन की तस्करी और भारत में विभिन्न राज्यों में इसके प्रसार को बढ़ावा देने के लिए संदिग्ध व्यक्तियों की रची गई एक बड़ी साजिश से सम्बन्धित है। एनआईए लम्बे समय से नकली करेंसी के खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है।
Breaking News : देश के चार राज्यों में एनआईए की बड़ी कार्रवाई। नकली नोटों का जखीरा बरामद।
