Home राज्य HP News : दिल्ली के श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया 30 किलोग्राम चांदी का छत्र। इससे पहले ज्वालामुखी मंदिर में भी चढ़ा चुके हैं छत्र।

HP News : दिल्ली के श्रद्धालु ने मां चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया 30 किलोग्राम चांदी का छत्र। इससे पहले ज्वालामुखी मंदिर में भी चढ़ा चुके हैं छत्र।

by Dainik Janvarta
0 comment

राजधानी दिल्ली के एक परिवार ने चिंतपूर्णी मंदिर में चढ़ाया छत्र। छत्र का वजन 30 किलोग्राम।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश में स्थित माता चिंतपूर्णी मन्दिर में दिल्ली के एक भक्त परिवार ने चांदी का छत्र चढ़ाया है। छत्र का वजन 30 किलोग्राम बताया जा रहा है। ये श्रद्धालु परिवार दिल्ली के जवाहर पार्क का रहने वाला है। श्रद्धालु परिवार के एक सदस्य दविन्द्र भल्ला ने बताया कि इससे पहले उन्होंने ज्वालामुखी मंदिर में भी ऐसा ही छत्र चढ़ाया था। बुधवार को ये दूसरा छत्र मां चिंतपूर्णी के चरणों में अर्पित किया गया है। इस दौरान मंदिर के पुजारी इशांत कालिया ने श्रद्धालु परिवार की ओर से विधिवत पूजा करवाई। बता दें कि माँ चिंतपूर्णी मन्दिर में एक पंजाब के श्रद्धालु ने भी दर्शन स्थल की दीवारों को 35 किलोग्राम चांदी से मढ़वाया था।
मंदिर प्रभारी अजय मंडियाल ने बताया कि दिल्ली के श्रद्धालु परिवार की ओर से 30 किलोग्राम चांदी का छत्र माँ को अर्पित किया गया है।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.