दो किलोमीटर लंबे जाम में दो घन्टे फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन और बाराती।
––——————————————————–
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी अन्तरराष्ट्रीय मेले के आखिरी दिन रेणुका हरिपुरधार मार्ग पर दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया। मेले का आखिरी दिन होने के कारण भारी संख्या में लोग अपने निजी वाहनों और बसों से अपने घरों को लौट रहे थे। लेकिन आगे सड़क बंद होने के कारण सभी लोग कालथ में ही फंस गए। इस दौरान मेले से वापस लौट रहे 300 से अधिक वाहनों से दो किलोमीटर लंबा जाम लग गया, जिसमें लोग दो घण्टे तक फंसे रहे। इसमें नाहन से हरिपुरधार लौट रही एक बारात की 50 से अधिक गाड़ियां भी जाम में फंस गयी। इसकी वजह से बारात सही मुहूर्त पर घर नहीं पहुँच पाई। दूल्हा दुल्हन समेत सभी बारातियों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। ये बरात हरिपुरधार लौट रही थी। जाम लगने से कड़ाके की सर्दी में लोगों को भारी परेशानी उठानी पड़ी।
Sirmaur News : दो घन्टे तक लंबे जाम में फंसे रहे दूल्हा-दुल्हन और बाराती।
