Home देश/विदेश Breaking News : उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी मजदूरों को एक एक लाख रुपये की मदद, 20 दिन की छुट्टी की घोषणा।

Breaking News : उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी मजदूरों को एक एक लाख रुपये की मदद, 20 दिन की छुट्टी की घोषणा।

by Dainik Janvarta
0 comment
सिलक्यारा टनल ऑपरेशन

उत्तरकाशी की सिलक्यारा सुरंग से निकाले गए सभी मजदूरों को एक लाख रुपए नगद और 20 दिन की छुट्टियों की मुख्यमंत्री धामी ने की घोषणा।
————————————————————
दैनिक जनवार्ता
देहरादून। उत्तरकाशी में सिलक्यारा सुरंग में फंसे मजदूरों को मंगलवार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
ये मजदूर सुरंग का एक हिस्सा ढह जाने के बाद 12 नवंबर को अंदर फंस गए थे। तब से इन्हें निकालने ले प्रयास जारी थे। इसमें कई एजेंसियां शामिल थी। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि सुरंग से निकाले गए सभी 41 मजदूर स्वस्थ हैं। किसी की भी हालत गंभीर नहीं है। वह स्ट्रेचर पर आने की बजाय खुद रेंग कर पाइप के जरिये बाहर आए हैं। फिलहाल मजदूरों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहाँ उनकी स्वास्थ्य जांच होगी। इसके बाद मजदूर अपने घर जा सकेंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मजदूरों को एक एक लाख रुपये की अर्थिक मदद देने का एलान किया है। इसके अलावा मजदूरों को 15-20 दिन के लिए अपने अपने घर जाने की अनुमति भी दी गयी है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सबसे पहले एक युवा मजदूर को सुरंग से बाहर निकाला गया। इसके बाद एक एक करके सभी मजदूरों को बाहर निकाला गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.