Home राज्य Sirmaur News : जिले में मौसम ने बदली करवट, तापमान में गिरावट।

Sirmaur News : जिले में मौसम ने बदली करवट, तापमान में गिरावट।

by Dainik Janvarta
0 comment

जिले के ऊपरी क्षेत्रों के साथ साथ निचले इलाकों में भी बढ़ा ठंड का प्रकोप। तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट।
––————————————————
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर जिले के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में सर्दी में वृद्धि हुई है, साथ ही मैदानी क्षेत्रों में भी तापमान में गिरावट आई है। जिले में पिछले दो दिन से बादल छाए हुए हैं। इसके कारण तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई है। जिले के ऊपरी भागों में अधिकतम तापमान 10 से 12 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 7 से 8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है, जबकि निचले इलाकों में अधिकतम 23-24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 13 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और निचले इलाकों में बारिश हो सकती है। बहरहाल, पहाड़ी इलाकों में ठंड बढ़ने से लोग दिन के समय अलाव जलाकर सेक रहे हैं। लोग घरों में दुबकने शुरू हो गए हैं। बाजारों में सन्नाटा छाया हुआ है। मैदानी क्षेत्रों में लोग गर्म कपड़े पहनकर घरों से निकल रहे हैं। मंगलवार को जिले के कालाअंब और पांवटा साहिब का अधिकतम और न्यूनतम तापमान एक जैसा दर्ज किया गया। कालाअंब और पांवटा साहिब का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस, न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रहा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.