Home राज्य Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में प्रदर्शित प्रदर्शनियों में उद्योग विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार।

Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में प्रदर्शित प्रदर्शनियों में उद्योग विभाग को मिला प्रथम पुरस्कार।

by Dainik Janvarta
0 comment
रेणुकाजी मेला

रेणुकाजी मेले के दौरान लगाई गई विभिन्न प्रदर्शनियों की राज्यपाल ने की सराहना, उद्योग विभाग की प्रदर्शनी पहले स्थान पर रही।
—————————————-
दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। जिला सिरमौर के प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले का सोमवार को विधिवत समापन हो गया। समापन समारोह में पहुंचे प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल ने मेले के दौरान प्रदर्शित की गई विभिन्न विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया और उनकी सराहना की। इन प्रदर्शनियों में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को पहला स्थान प्राप्त हुआ है। साथ ही लोकल फ़ॉर वोकल के तहत लघु उद्योगों को लेकर लोगों की रुचि के अनुरूप सजाए गए उत्पादों को देखकर राज्यपाल ने जिला उद्योग केंद्र नाहन के महाप्रबंधक साक्षी सत्ती की सराहना भी की।

राज्यपाल जिला उद्योग महाप्रबंधक को पुरस्कृत करते हुए।

मेला क्षेत्र में एक दर्जन विभागों ने सरकार की योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनियों को दर्शाया था। हालांकि कृषि, उद्यान, शिक्षा और जलशक्ति विभाग की प्रदर्शनियां आकर्षण का केंद्र रही और जनता की प्रशंसा की पात्र भी बनी। लेकिन उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को प्रथम स्थान प्राप्त हुआ। दूसरे स्थान पर उद्यान विभाग की प्रदर्शनी रही। डीआरडीए की प्रदर्शनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
लिहाजा हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ल की ओर से विजेता विभागों के अधिकारियों को पुरस्कृत किया गया।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.