Home राज्य Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में कलाकारों ने बिखेरा मनोरंजन का रंग। लोगों का किया खूब मनोरंजन।

Sirmaur News : अंतरराष्ट्रीय रेणुकाजी मेले में कलाकारों ने बिखेरा मनोरंजन का रंग। लोगों का किया खूब मनोरंजन।

by Dainik Janvarta
0 comment

दैनिक जनवार्ता
नाहन (सिरमौर)। अंतरराष्ट्रीय रेणुका मेले में तीसरी संस्कृतिक संध्या में कलाकारों ने लोगों का खूब मनोरंजन किया। संस्कृतिक कार्यक्रम में मंझे हुए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियां देकर दर्शकों को झूमने पर विवश कर दिया। सांस्कृतिक संध्या के दौरान हिमाचल के प्रसिद्ध लोक कलाकार विक्की चौहान ने ऐसा रंग बांधा कि लोग अपना स्थान छोड़ कर झूमने लगे। इतना ही नहीं विक्की मंच छोड़ कर दर्शकों के बीच पहुँच गए और पहाड़ी एक के बाद एक पहाड़ी गीतों की बरसात करने लगे। उन्होंने सबसे पहले छम छमादे हो पहाड़ी गाने से अपने गानों की शुरुआत की। इसके बाद बहुत से सुप्रसिद्ध पहाड़ी गीत तेरे कानों रे झूमके और कई गीत गाकर लोगों का खूब मनोरंजन किया।
आदित्य बैंड ने वन्देमातरम पेश करके माहौल में देशभक्ति के रंग भर दिये। अजय चौहान ने नाटी रा चस्का बुरा, इश्क हुआ, नाटी सिरमौर वाली आदि पहाड़ी गाने सुनाए।
इंडियन आइडल फेम अनुज शर्मा ने तेरे जैसा यार कहा, खाई के पान बनारसवाला आदि अनेक गानों से दर्शकों को लुभाये रखा।
कुल्लू से आए कलाकारों ने भी कुल्लू का लोकनृत्य प्रस्तुत किया। इसमें कुल्लू की संस्कृति को दर्शाया गया। राखी गौतम ने कई फिल्मी गीत गा कर लोगों को खूब नचाया। इससे पहले भी बहुत सारे कलाकारों ने समा बांधे रखा जिसमें शुभम राणा, हेमंत चौहान, तान्या, आदित्य शर्मा, योगी चीमा और मोनिका शामिल हैं। इस तीसरी संस्कृतिक संध्या की अध्यक्षता मंडलीय आयुक्त शिमला संदीप कदम ने की। इस मौके पर रेणुका के विधायक विनय कुमार, सहायक आयुक्त विवेक शर्मा, डीआरओ चेतन चौहान, तहसीलदार ददाहू राजेंद्र ठाकुर सहित कई अन्य अधिकारी भी मौजूद रहेI

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.