Advertisement

Bollywood News : मशहूर निर्माता-निर्देशक राजकुमार कोहली का 93वें वर्ष की आयु में निधन।

नहीं रहे निर्माता- निर्देशक राज कुमार कोहली, हार्ट अटैक से हुआ निधन। फ़िल्म जगत को भारी क्षति।
––—––——————–
दैनिक जनवार्ता
दिल्ली। फिल्मी जगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। हिन्दी सिनेमा के जाने माने निर्देशक राज कोहली का 93 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया।
हिन्दी सिनेमा में राज कुमार कोहली को नागिन,जानी दुश्मन, नौकर बीबी का और राज तिलक जैसी कई बेहतरीन फ़िल्मों के लिए जाना जाता है। उन्होंने सिनेमा जगत की कई बड़ी हस्तियों धर्मेंद्र, जितेंद्र, शत्रुघ्न सिन्हा, अनीता राज और सुनील दत के साथ काम किया था। हालांकि राज कुमार कोहली को असली पहचान जानी दुश्मन फिल्म से मिली। अनेक सितारों के साथ बनी ये फिल्म 1979 में सिनेमा घरों में आई थी जो कि पहली ऐसी हॉरर फिल्म थी जिसने सिनेमाघरों में तहलका मचा दिया था।

फिल्मी जगत की खबर।

राजकुमार कोहली बेटे अरमान के साथ।

उनके बेटे अरमान कोहली भी एक अभिनेता है। अरमान को उन्होंने जानी दुश्मन फिल्म से ही सिनेमा में प्रवेश करवाया था।
लेकिन उस से अरमान के फिल्मी कैरियर में कोई खास फायदा नहीं हुआ। उनके बेटे अरमान सिनेमा में कुछ खास नहीं कर पाए। जब हिंदी सिनेमा में अरमान को पहचान नहीं मिली तो उन्होंने टीवी शो बिग बॉस में जाने का फैसला लिया। अरमान कोहली बिग बॉस 7 का हिस्सा रह चुके हैं।