Advertisement

Himachal News : प्रदेश के सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में होगी अंग्रेजी में पढ़ाई शुरू। अगले सत्र से लागू होगी योजना।

अगले शैक्षणिक सत्र से शुरू होगी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई।

दैनिक जनवार्ता
शिमला। हिमाचल प्रदेश विद्यालयों में अब अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई शुरू होगी। सभी सरकारी प्राथमिक विद्यालयों में ये सुविधा मिलने वाली है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बताया कि प्रदेश के विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई को लेकर शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर और अन्यों से चर्चा के बाद फैसला लिया गया है। प्रदेश के विद्यालयों में अब आगे आने वाले नए सत्र में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई करवाई जाएगी। कॉंग्रेस ने विधानसभा चुनावों से पहले प्रदेश में चार अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोलने का वादा किया था, जिसको अब कांग्रेस सता में आने के बाद पूरा करने जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा अब केवल चार नहीं बल्कि सभी विद्यालयों में अंग्रेजी माध्यम में पढ़ाई होगी। आने वाले सत्र से ये शुरूआत होगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश में शिक्षा स्तर को सुधारने के लिए परिवर्तन की जरुरत है।