Home क्राइम Himachal News : जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिनदहाड़े लूट, बैंक में पैसा जमा करते समय हुई लूट।

Himachal News : जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिनदहाड़े लूट, बैंक में पैसा जमा करते समय हुई लूट।

by Dainik Janvarta
0 comment

मदद करने के बहाने दिया लूट को अंजाम। 49 हजार रुपये की हुई लूट। पीड़ित ने पुलिस में कराया मामला दर्ज, कार्रवाई जारी।

दैनिक जनवार्ता
सोलन/बद्दी। जिला सोलन के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी में दिनदहाड़े लूटपाट का मामला सामने आया है। केनरा बैंक में पैसा जमा करवाने आए व्यक्ति से हजारों रुपए लूट लिए गए। बहरहाल, पीड़ित ने इस बारे में पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।
बद्दी पुलिस को दी गई अपनी शिकायत में उक्त व्यक्ति ने बताया कि वह रेहड़ी चलाकर गुजर बसर करता है। वह पैसे जमा कराने केनरा बैंक गया, तो वहां मौजूद एक अज्ञात व्यक्ति को उसने जमा फॉर्म भरने को कहा। उक्त व्यक्ति ने जमा फॉर्म में नगदी का विवरण भरने के लिए उससे रुपये लिए और पलक झपकते ही 49,000 रुपये लेकर बैंक से फरार हो गया।
डीएसपी प्रियंक गुप्ता ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है। जल्द ही आरोपी को दबोच लिया जाएगा।

You may also like

About Us

दैनिक जनवार्ता एक निष्पक्ष और राष्ट्र के प्रति समर्पित वेब न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सच्ची, निर्भीक और संतुलित पत्रकारिता के माध्यम से भारत की एकता, अखंडता और संप्रभुता की रक्षा करना है। हम जाति, धर्म, लिंग, भाषा और संप्रदाय से ऊपर उठकर निष्पक्ष खबरें प्रस्तुत करते हैं। स्वैच्छिक संवाददाताओं की टीम के सहयोग से हम राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानते हुए विश्वसनीय सूचना जन-जन तक पहुँचाने का मिशन चला रहे हैं।

Contact for Design your website - 9318329982
Anshul Gupta
Software Engineer

@2023 – All Right Reserved. Designed and Developed DainikJanvarta

Adblock Detected

Please support us by disabling your AdBlocker extension from your browsers for our website.